अपनी मस्ती में ठुमके लगा रहा था शख्स, तभी अचानक नीचे खिसक गई पैंट, वीडियो वायरल

By: Pinki Mon, 28 June 2021 2:53:45

अपनी मस्ती में ठुमके लगा रहा था शख्स, तभी अचानक नीचे खिसक गई पैंट, वीडियो वायरल

पार्टी में कुछ लोग अपने डांस से माहौल को रंगीन बना देते है। इन लोगों के पैर डीजे की धुन सुनते ही खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं और सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के वीडियो अक्सर वायरल होते है। मगर इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख आपके मुंह से हंसी निकल जाएगी। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक काफी हेल्दी शख्स स्टेज पर डांस करता दिखता है, मगर कुछ देर बात उसके साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि सभी हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक शख्स का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पद्मा नाम की एक ट्विटर यूजर ने मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) के किसी पोस्ट पर कमेंट में शेयर किया है। इस वीडियो (Funny Video) को देखकर हंसते-हंसते लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। इस वीडियो में एक शख्स को स्टेड पर डांस करते देखा जा सकता है। वह इंग्लिश म्यूजिक पर डांस करता रहा है, तभी उसकी पेंट खिसक जाती है और उसके बाद सभी हंसने लगते हैं और वह अपनी पैंट ठीक करने लगता है।

जिस स्टेज पर डांस कर रहा होता है, वहां लड़कियां भी मौजूद होती हैं। हालांकि, पैंट खिसकने के बाद हाफ पैंट की वजह से माहौल बहुत ज्यादा अजीब नहीं होता है। पैंट पहनते ही वह शख्स हाथ हिलाते हुए स्टेज से उतर जाता है। स्टेज के दोनों ओर तमाम लोग डांस देख रहे हैं और उस शख्स को चीयर कर रहे हैं। ये शख्स भी जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 380 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

ये भी पढ़े :

# माइक ऑन कर बातों में मशगूल थे दूल्हा-दुल्हन..., वीडियो वायरल

# कलियुग में हुआ स्वयंवर, दूल्हे ने पहले शिव धनुष तोड़ा फिर दुल्हन ने पहनाई वरमाला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com